• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

WhatsApp पर आएगा धांसू फीचर! Animated Wallpaper और नई Chat Themes से चैटिंग होगी पहले से ज्यादा शानदार

WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया Chat Theme Categories फीचर ला रहा है। इसमें एनिमेटेड वॉलपेपर, डूडल, मिनिमल थीम और ऑटोमैटिक चैट बबल कलर जैसी सुविधा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 02:18:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 02:18:18 PM (IST)
WhatsApp पर आएगा धांसू फीचर! Animated Wallpaper और नई Chat Themes से चैटिंग होगी पहले से ज्यादा शानदार
WhatsApp पर आएगा धांसू फीचर। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. WhatsApp में जल्द आएंगी तीन नई चैट थीम कैटेगरीज।
  2. पहली बार एनिमेटेड वॉलपेपर का मिलेगा शानदार अनुभव।
  3. डूडल थीम में पुराने क्लासिक डिजाइन फिर लौटेंगे।

टेक्नोलॉजी डेस्क। क्या आप भी WhatsApp पर पुराने और साधारण चैट बैकग्राउंड से बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मेटा (Meta) का लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही एंड्रॉयड (Android) यूजर्स के लिए 'चैट थीम कैटेगरीज' (Chat Theme Categories) का नया फीचर रोलआउट करने की तैयारी में है।

इस धांसू अपडेट के साथ चैटिंग का विजुअल एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा, क्योंकि इसमें पहली बार मूव करने वाले एनिमेटेड वॉलपेपर (Animated Wallpapers) शामिल किए जा रहे हैं।

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपकमिंग फीचर अभी WhatsApp Beta for Android (वर्जन 2.26.31.2) के तहत डेवलपमेंट और टेस्टिंग फेज में है। आइए जानते हैं कि इस नए अपडेट में यूजर्स को क्या-क्या खास मिलने वाला है।

3 नई और आकर्षक थीम कैटेगरीज

व्हाट्सऐप अपने नए अपडेट में चैट थीम्स को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटने जा रहा है, ताकि हर यूजर अपनी पसंद के अनुसार स्क्रीन को कस्टमाइज कर सके...

Featured (फीचर्ड): यह इस अपडेट की सबसे बड़ी खूबी है। इसमें ऐसे एनिमेटेड वॉलपेपर दिए जाएंगे जो बैकग्राउंड में बहुत स्मूथ और धीमी गति से चलेंगे। कंपनी ने एनीमेशन की स्पीड जानबूझकर स्लो रखी है ताकि मैसेज पढ़ते समय यूजर्स का ध्यान न भटके और आंखों पर कोई अतिरिक्त जोर न पड़े।


Doodle (डूडल): जो लोग लंबे समय से व्हाट्सऐप चला रहे हैं, उन्हें इसके पुराने क्लासिक डूडल डिजाइन बहुत पसंद आते हैं। यह कैटेगरी उन्हीं पुराने और लोकप्रिय आर्टवर्क को नए अंदाज में पेश करेगी।

Minimal (मिनिमल): एकदम क्लीन और सिंपल इंटरफेस पसंद करने वालों के लिए यह विकल्प परफेक्ट है। इसमें बिना किसी पैटर्न के प्लेन कलर्स मिलेंगे। लाइट मोड में एकदम सफेद और डार्क मोड में गहरे रंग, जिससे आपका पूरा फोकस सिर्फ चैटिंग पर रहेगा।

ऑटोमैटिक सेट होगा 'चैट बबल' का रंग

  • इन नई थीम्स के साथ व्हाट्सऐप का यह स्मार्ट फीचर चैट बबल (Chat Bubble) का रंग भी अपने आप बदल देगा। ऐप खुद ऐसा कंट्रास्ट कलर चुनेगा जो आपके द्वारा चुने गए वॉलपेपर के साथ बिल्कुल सटीक बैठे और टेक्स्ट पढ़ने में 100% विजिबिलिटी मिले।

  • हालांकि, बेहतर यूजर कंट्रोल के लिए कंपनी बाद में अपनी मर्जी से भी बबल का रंग मैनुअली सेट करने का विकल्प देगी। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही यह अपडेट ग्लोबल स्तर पर सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।
  • यह भी पढ़ें- अमेरिका में नौकरी करना होगा और महंगा, H-1B रिन्यूअल फीस बढ़ाने का प्रस्ताव, भारतीयों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर