दंतेवाड़ा एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। मंदिर के साथ साथ जिले का बैलाडिला भी लोहे के लिए प्रसिद्ध है। यंहा रायपुर राजधानी से पहुंचने के लिए सड़क मार्ग और रायपुर से जगदलपुर तक हवाई मार्ग फिर सड़क मार्ग से दंतेवाड़ा पहुंचा जा सकता है।
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा दंतेश्वरी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। दंतेश्वरी माता के नाम की वजह से ही इस शहर का नाम दंतेवाड़ा पड़ा है। दंतेश्वरी देवी का मंदिर में देश के अलावा विदेश में भी यंहा आते हैं। नवरात्र में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।