Diwali 2024: पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे और उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था।
Diwali 2024। दीपावली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है और हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल दीवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस से इस त्योहार की शुरुआत हो जाती है और भाई दूज तक 5 दिन के लिए यह त्योहार मनाया जाता है।