ज्योतिषाचार्य आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार, इस बार शुक्ल, ब्रह्म और रवि योग में हरतालिका तीज मनाई जा रही है।
हरतालिका तीज का त्योहार देशभर में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए शिवजी और मां पार्वती की पूजा करती हैं। अविवाहित युवतियां भी अच्छे वर की कामना के साथ हरतालिका तीज रख सकती हैं।