इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का उद्घाटन 22 मार्च को होगा। फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा।
क्रिकेट फैंस को हर साल आईपीएल का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। नजर उन खिलाड़ियों पर रहेगी, जिन पर फ्रेंचाइजी ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। वहीं कई नई प्रतिभाएं भी सामने आएंगी।