बरगी बांध क्रूज हादसे में तेज आंधी से नाव पलटी, नौ लोगों की मौत हुई। कई लापता हैं। बचाव दल ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाला, जांच जारी है।
जबलपुर स्थित बरगी बांध में गुरुवार शाम हुआ क्रूज हादसा एक बड़ी त्रासदी बन गया। नर्मदा की लहरों पर सैर का आनंद ले रहे पर्यटकों को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों में उनकी जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। तेज आंधी और खराब मौसम के कारण क्रूज असंतुलित होकर डूब गया।