इंदौर के सहकार नगर(कैट) रोड़ के 30 वर्षीय ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की कुशवाह नगर(बाणगंगा)की सोनम उर्फ बिट्टी रघुवंशी से पिछले महीने की 11 तारीख को ही धूमधाम से शादी हुई थी। 20 मई को नवदंपती हनीमून मनाने शिलांग निकल गए।
इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस पूरे देश भर में चर्चित हो गया है। मामले का पटाक्षेप भी हो गया है। राजा की पत्नी सोनम (Sonam Raghuvanshi) ने ही पति की हत्या करवाई थी। आज सोनम के बरामद होने पर यह राज भी खुल गया।