गर्मी में तेजी धूप से बचाव जितना जरूरी है, खानपान पर कंट्रोल करना भी उतना ही जरूरी है। डॉक्टर नियमित रूप से पानी पीते रहने और मच्छरों से अपना बचाव करने की सलाह देते हैं।
होली के बाद से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मार्च से ही लू जैसे हालात देखने को मिलेंगे। कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है।