स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले पर राजनीति भी खूब हो रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है।
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल चर्चा में है। स्वाति का आरोप है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर जब वे अरविंद केजरीवाल से मिलने गईं, तो सीएम के पीएम बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की।