
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशन के बीच डबल लाइन (दोहरीकरण) का कार्य पूरा होने के बाद रेलवे प्रशासन अगले चरण की तकनीकी प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस कार्य के तहत 16 जुलाई से 21 जुलाई तक प्री इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने निर्धारित अवधि के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।
ब्लॉक के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार इस अवधि में 11 ट्रेनें निरस्त रहेंगी, 16 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा, 17 ट्रेनों को बीच रास्ते से ही संचालित किया जाएगा, जबकि 15 ट्रेनें विलंब से चलेंगी। इसके अलावा छह ट्रेनों का संचालन नियंत्रित गति से किया जाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) नई डबल रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण पूरा होने के बाद इस सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा। दोहरीकरण के बाद इस मार्ग की ट्रैक क्षमता में वृद्धि होगी और भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम हो सकेगा।
रेलवे प्रशासन ने अलग-अलग तिथियों में कई यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
20 और 21 जुलाई को 55040 नकहा जंगल-नरकटियागंज सवारी गाड़ी।
18 से 21 जुलाई तक 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी।
19, 20, 21 और 23 जुलाई को 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी।
19, 20, 21 और 24 जुलाई को 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज।
19 और 24 जुलाई को 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी।
20 और 21 जुलाई को 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
20 और 21 जुलाई को 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी।
20, 21 और 22 जुलाई को 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट।
21 जुलाई को 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस।
20 जुलाई को 14111/14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस।
21 और 22 जुलाई को 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस।
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को गंतव्य स्टेशन तक न ले जाकर बीच के स्टेशनों तक संचालित करने का निर्णय लिया है।
20 और 21 जुलाई को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के बजाय देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इसी प्रकार 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस देवरिया सदर से संचालित होगी।
15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस आनंद नगर स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी, जबकि 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस आनंद नगर से रवाना होगी।
20 जुलाई को 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी स्टेशन तक ही जाएगी। इसके अगले दिन 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भटनी से संचालित होगी।
19 से 21 जुलाई तक 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भटनी स्टेशन से चलेगी, जबकि 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी।
18 जुलाई को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी मऊ स्टेशन पर समाप्त होगी। 20 जुलाई को 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी।
19 और 20 जुलाई को 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी कप्तानगंज स्टेशन से चलेगी। वहीं 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी कप्तानगंज स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
19 जुलाई को 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी कप्तानगंज स्टेशन से संचालित होगी।
19 से 21 जुलाई तक 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी भटनी स्टेशन पर समाप्त होगी, जबकि 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी भटनी स्टेशन से चलेगी।
19 से 21 जुलाई तक 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी कप्तानगंज स्टेशन पर समाप्त होगी।
18 जुलाई को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी भी कप्तानगंज स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी।
रेलवे प्रशासन ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया है।
19 और 20 जुलाई को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रोजा, लखनऊ (उत्तर रेलवे), बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी जंक्शन, छपरा ग्रामीण और मुजफ्फरपुर होकर चलेगी।
21 जुलाई को 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ (उत्तर रेलवे) और रोजा मार्ग से संचालित होगी।
21 जुलाई को 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
19 और 21 जुलाई को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा, जौनपुर, अयोध्या कैंट और बाराबंकी होकर जाएगी।
20 जुलाई को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस छपरा, जौनपुर, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते संचालित होगी।
21 जुलाई को 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, बनारस, वाराणसी जंक्शन, भटनी और छपरा होकर चलेगी।
21 जुलाई को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल मार्ग से जाएगी।
20 जुलाई को 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस रोजा, लखनऊ (उत्तर रेलवे), बाराबंकी, अयोध्या कैंट, जौनपुर और छपरा होकर चलेगी।
20 जुलाई को 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, सुल्तानपुर और लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते संचालित होगी।
21 जुलाई को 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन और अयोध्या कैंट मार्ग से चलेगी।
20 जुलाई को 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट और बाराबंकी होकर जाएगी।
21 जुलाई को 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस कप्तानगंज, थावे, सीवान और गोरखपुर कैंट मार्ग से संचालित होगी।
20 जुलाई को 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट, सीवान, थावे और कप्तानगंज के रास्ते चलेगी।
21 जुलाई को 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी छपरा, औंड़िहार, बनारस, वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होकर संचालित होगी।
21 जुलाई को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी भी छपरा, औंड़िहार, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें। जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है या जिन्हें शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, उनके यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रेलवे का कहना है कि दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड की क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु हो सकेगा।