यूपी में गोहत्या नहीं होती, गो माता को खरोंच तक पहुंचाने की किसी में हिम्मत नहीं: केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश में कहीं भी गोहत्या नहीं हो रही है और किसी गो हत्यारे की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह गो माता को खरों ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 03:30:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 03:35:11 PM (IST)
HighLights
- सरकार गो संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बात रखने का अधिकार
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश में कहीं भी गोहत्या नहीं हो रही है और किसी गो हत्यारे की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह गो माता को खरोंच तक पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि सरकार गो संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में पूर्व में व्यापक आंदोलन भी किए गए हैं।
सरकार उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध
सोमवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। यह प्रतिक्रिया स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गोहत्या होने के आरोप पर पूछे गए सवाल के जवाब में थी।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ में आंदोलन करने के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे संत हैं और उन्हें कहीं भी आने-जाने तथा अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। सरकार उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें- सिर पर 'रामायण' रख उत्तर प्रदेश से पैदल बागेश्वर धाम निकले अहमद खान, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश की जनता सब समझती है
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सब समझती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों के शासनकाल में शिव भक्तों, राम भक्तों और गो भक्तों पर अत्याचार हुए, वे आज गो रक्षा की बात कर रहे हैं।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित 11 दिवसीय ‘सरस मेला’ के समापन समारोह में शामिल हुए।