
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/प्रयागराज। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन के कुल 6,557 पदों (Railway Technician Recruitment 2026) पर भर्ती के लिए अधिसूचना (CEN No. 02/2026) जारी कर दी है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे ने उम्मीदवारों को अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी है।

इस भर्ती अभियान के तहत दो श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी।
देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों और रेलवे भर्ती बोर्डों में इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के अंतर्गत आने वाले आरआरबी प्रयागराज में कुल 162 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति आवश्यकता के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के अलावा उत्तर रेलवे (NR) में भी की जा सकती है।
सभी पदों के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। उम्मीदवारों को निम्न चरणों से गुजरना होगा।
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की तकनीकी योग्यता, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।
सीबीटी में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही परीक्षा की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम अलग से जारी करेगा।

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन या डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करते समय सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और तकनीकी विवरण सावधानीपूर्वक भरें। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे की यह भर्ती इस वर्ष के सबसे बड़े रोजगार अभियानों में शामिल मानी जा रही है। ऐसे में पात्र उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए।