यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनी रफ्तार, बस से नीचे उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस से लघुशंका के लिए नीचे उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादस ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 09:20:10 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 09:20:10 AM (IST)
यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनी रफ्तार जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस से लघुशंका के लिए नीचे उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब पौने तीन बजे की बताई जा रही है।
दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही बस सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास पहुंची थी। यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने की बात कही, लेकिन चालक ने निर्धारित ग्रीन जोन में बस रोकने के बजाय सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर दिया।
बस रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतरे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस में टक्कर मारी और फिर सड़क पर खड़े यात्रियों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कई यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मौके पर जान गंवाने वाले
हादसे में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष सहित दो अन्य लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।