बुर्का पहनकर कांवड़ उठाने वाली तमन्ना बोलीं- हिंदू युवती मोनालिसा से फरहान खान ने शादी की है, कहां गए फतवा जारी करने वाले?
कांवड़ यात्रा के दौरान बुर्का पहनकर शामिल होने वालीं तमन्ना मलिक जब कुंभ मेले से चर्चा में आई हिंदू युवती मोनालिसा से फरहान खान नामक युवक ने शादी की ह ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 05:40:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 05:42:09 PM (IST)
HighLights
- विवाह के बाद तमन्ना ने अपना नाम तुलसी रख लिया
- बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने से चर्चा में आईं
- जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे लगाए थे
डिजिटल डेस्क। कांवड़ यात्रा के दौरान बुर्का पहनकर शामिल होने वालीं तमन्ना मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार भी वह बुर्का पहनकर सामने आईं और उन्होंने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए।
तमन्ना मलिक का कहना है कि जब वह कांवड़ यात्रा में शामिल हुई थीं, तब कुछ मुस्लिम लोगों ने उनके खिलाफ फतवे जारी करने, जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकियां दी थीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब जब कुंभ मेले से चर्चा में आई हिंदू युवती मोनालिसा से फरहान खान नामक युवक ने शादी की है, तब उन लोगों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ रही है।
विवाह के बाद तमन्ना ने अपना नाम तुलसी रख लिया
जानकारी के अनुसार, असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर वसई के अमन त्यागी और मुस्लिम युवती तमन्ना मलिक ने करीब साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) किया था। विवाह के बाद तमन्ना ने अपना नाम तुलसी रख लिया। उनके दो बेटे हैं दो वर्षीय आर्यन और एक वर्षीय दक्ष।
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने से चर्चा में आईं
परिवारिक सुख की कामना पूरी होने पर तुलसी अपने पति के साथ 10 फरवरी को हरिद्वार से जल लेने गई थीं। 11 फरवरी को उन्होंने हरिद्वार में गंगा में स्नान किया और ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ कंधे पर कांवड़ लेकर अपनी यात्रा शुरू की। बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की वजह से वह एक ही दिन में पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थीं।
इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। जहां मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की, वहीं हिंदू संगठनों के कुछ लोगों ने उन्हें सुरक्षा देने की मांग की। 15 फरवरी को तमन्ना मलिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच संभल के शिवालय क्षेमनार्थ मंदिर पहुंचीं और वहां जलाभिषेक किया।
जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे लगाए थे
बताया जाता है कि इसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं, जिसको लेकर उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हाल ही में सामने आए करीब 2 मिनट 47 सेकंड के एक वीडियो में तमन्ना मलिक ने पहले जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे लगाए।
इसके बाद उन्होंने कहा कि जो लोग कांवड़ लाने पर उन्हें धमकियां दे रहे थे और फतवे जारी कर रहे थे, वे अब चुप क्यों हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी मुस्लिम लड़की के हिंदू युवक से शादी करने पर फतवे जारी होते हैं, तो क्या वही नियम मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती से शादी करने पर लागू नहीं होने चाहिए।