'मां बीमार है' कहकर पहले मायके गई, अब प्रेमी के संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, पति ने लगाई न्याय की गुहार
तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे जेवर और 80 ह ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 05:09:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 05:09:46 PM (IST)
कानपुर में प्रेमी के संग फरार हुई तीन बच्चों की मांHighLights
- मां की बीमारी का नाटक कर दो महीने गायब रही, घर लौटने के 19 दिन बाद प्रेमी संग फरार
- पति का आरोप- पत्नी घर से 80 हजार रुपये नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज लेकर गई
- फतेहपुर के प्रेमी पर शक, पीड़ित के पास मौजूद है धमकी भरी कॉल रिकॉर्डिंग
एजेंसी, कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे जेवर और 80 हजार रुपये नकदी भी अपने साथ ले गई है।
बीमारी का बहाना बनाकर छोड़ा घर
पति ने पुलिस को दी अपनी लिखित तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी ने बीती 17 फरवरी को बहाना बनाया कि उसकी मां की तबीयत बहुत खराब है और वह मायके जा रही है। इसके बाद वह दो महीने तक लापता रही और 17 अप्रैल को वापस घर लौटी। हालांकि, घर वापस आने के महज 19 दिन बाद वह फिर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई।
नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज भी ले गई साथ
आरोप है कि इस बार महिला अकेले नहीं गई, बल्कि घर की जमापूंजी (80 हजार रुपये), कीमती जेवर और अपने सभी जरूरी कागजात भी साथ ले गई है। पति ने जब अपने स्तर पर खोजबीन की, तो पता चला कि उसकी पत्नी फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ चली गई है।
मना करने पर प्रेमी ने दी थी जान से मारने की धमकी
पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी की बातचीत पहले से ही उस युवक से होती थी। जब पति ने इसका विरोध किया और युवक को बात करने से मना किया, तो प्रेमी ने उसे फोन पर धमकाया भी था। पति के पास इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। साढ़ थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।