राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव बोले- अब दान में दी गई 'कागभुसुंडि' गायब होने की खबर सामने आई है, SIT जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir offering theft cases) को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना स...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 03:17:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 03:19:41 PM (IST)
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने एसआईटी जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल।HighLights
- एफआईआर दर्ज किए बिना गठित एसआईटी 'बिना तीर की कमान' जैसी
- ऐसी जांच से किसी ठोस नतीजे की उम्मीद नहीं की जा सकती
- चढ़ावा, चंदा और दान में कथित अनियमितताओं और चोरी के खुलासे हो रहे
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir offering theft cases) को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज किए बिना गठित की गई एसआईटी (SIT) 'बिना तीर की कमान' जैसी है और ऐसी जांच से किसी ठोस नतीजे की उम्मीद नहीं की जा सकती।
अखिलेश यादव ने कहा है कि जब मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं, तब एसआईटी की जांच का औचित्य ही सवालों के घेरे में है।
चढ़ावा, चंदा और दान में कथित अनियमितताओं और चोरी के खुलासे हो रहे
सपा प्रमुख अखिलेश यावद ने आरोप लगाया कि यह समिति 'जांच' से ज्यादा 'ढांकने' या फिर 'बांटने' के उद्देश्य से बनाई गई प्रतीत होती है। अखिलेश यावद ने कहा कि अब दान में दी गई 'कागभुसुंडि' के गायब होने की खबर भी सामने आई है, जो बेहद निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह रोजाना चढ़ावा, चंदा और दान में कथित अनियमितताओं तथा चोरी के नए खुलासे हो रहे हैं, उससे सनातन धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश है।
बोले- आरोपियों के देश छोड़कर फरार होने की आशंका
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि आरोपियों के फरार होने की आशंका को देखते हुए नेपाल समेत अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि कोई भी आरोपी देश छोड़कर भाग न सके। गौरतलब है कि मंगलवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।
रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक खामियों से जुड़े कई बिंदुओं का उल्लेख किए जाने की बात सामने आई है।