पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- पहले ही कहा था साइकिल से बेहतर कुछ नहीं
देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों ने सियासी पारा भी बढ़ा दिया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 01:08:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 01:09:47 PM (IST)
अखिलेश यादव।HighLights
- सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया
- लिखा-आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है
- मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर घेरा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों ने सियासी पारा भी बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है।
अखिलेश यादव ने लिखा है कि 'पहले ही कहा था...साइकिल से बेहतर कुछ नहीं'। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीनरुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी का एलान किया है। इस फैसले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है।
आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया, 'मैंने तो पहले ही कहा था। साइकिल से बेहतर कुछ नहीं। आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।' उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर भी प्रदेश सरकार को घेरा है।
इसको लेकर भी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट किया है। अखिलेश ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?
कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के सभी प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम आसमान छूने लगे हैं। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार निकल गई है।