कब्जाधारियों को सीएम योगी की सख्त चेतावनी, बोले- यूपी में अवैध कब्जा करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
UP News: ‘जनता दर्शन’ में अवैध कब्जे से जुड़े कई प्रकरण सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और तत्काल आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 02:28:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 02:28:33 PM (IST)
कब्जाधारियों को सीएम योगी की सख्त चेतावनी, बोले- यूपी में अवैध कब्जा करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईHighLights
- ‘जनता दर्शन’ में आमजन की समस्याएं सुनीं
- अधिकारी भी नियमित रूप से जनता की समस्याएं सुनें
- बच्ची ने किया सैल्यूट, सीएम ने दिया आशीर्वाद
डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर प्रार्थियों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों को गंभीरता से लिया जाए। जनता की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अवैध कब्जों पर सख्ती के निर्देश
‘जनता दर्शन’ में अवैध कब्जे से जुड़े कई प्रकरण सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और तत्काल आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों में तैनात अधिकारी भी नियमित रूप से जनता की समस्याएं सुनें, पीड़ितों को न्याय दिलाएं और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन
जनता दर्शन के दौरान एक महिला अपने बीमार बच्चे के साथ पहुंचीं, जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है। महिला ने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक मेरा परिवार हैं। सरकार हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़ी है। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।
बच्ची ने किया सैल्यूट, सीएम ने दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ आए बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय संवाद किया। एक महिला के साथ आई बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सैल्यूट किया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए बच्ची से उसका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी।
कविता सुनाकर बच्ची ने जीता मुख्यमंत्री का दिल
जनता दर्शन में मां के साथ आई एक बच्ची ने मुख्यमंत्री को कविता सुनाई। कविता सुनकर मुख्यमंत्री ने बच्ची की सराहना की और उससे मेहनत से पढ़ाई करने का संकल्प दिलाया। बच्ची के स्कूल में प्रवेश को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। कविता सुनकर मुख्यमंत्री ने बच्ची का उत्साहवर्धन किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।