डिजिटल डेस्क। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने इस गर्मी की छुट्टियों के लिए एक विशेष पर्यटन पैकेज 'मैजेस्टिक साउथर्न-मैसूर से कोयंबटूर' लॉन्च किया है। 7 रात और 8 दिन का यह हवाई सफर 25 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगा। इस टूर के माध्यम से यात्री दक्षिण भारत के प्रमुख मनोरम स्थलों का आनंद ले सकेंगे।
इन प्रमुख स्थलों का होगा भ्रमण
मैसूर: मैसूर महल, वृंदावन गार्डन, चामुंडी मंदिर और श्रीरंगापटना मंदिर।
कुर्ग: स्वर्ण मंदिर, दुबारे हाथी शिविर, बहगमंडला मंदिर, अब्बे फाल्स और ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर।
ऊटी: बोटैनिकल गार्डन, ऊटी झील, गुलाब उद्यान, चाय संग्रहालय और डोड्डाबेट्टा चोटी।
कोयंबटूर: प्रसिद्ध आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन।
बुकिंग और शुल्क: दो व्यक्तियों के एक साथ बुकिंग कराने पर प्रति यात्री शुल्क 54,500 रुपये होगा। इसकी बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या गोमतीनगर स्थित कार्यालय से की जा सकती है।
रेलवे समाचार: प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का मानकनगर में ठहराव बढ़ा
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन – कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का मानकनगर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव 2 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
गाड़ी संख्या 14123: सुबह 08:01 बजे मानकनगर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 14124: शाम 06:34 बजे मानकनगर पहुंचेगी। (ठहराव का समय: 1 मिनट)