मुंबई में 1993 के बम धमाकों के 5 आरोपियों को जामनगर विशेष अदालत ने सुनाई सात-सात साल कैद की सजा
मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों से बिजनौर का नाम भी जुड़ा था। नजीबाबाद के गांव कल्हाड़ी का कादिर और गांव खाईखेड़ी का इफ्तकार का नाम सामने आया था। दोन ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 07 May 2026 11:02:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 11:08:34 PM (IST)
1993 के बम ब्लास्ट मामले में कोर्ट का फैसला।HighLights
- कदीर को गुजरात पुलिस द्वारा वारंट पर गिरफ्तार किया था
- इसके बाद जमानत पर आने के बाद कदीर गायब हो गया।
- मुंबई विस्फोट के बाद 1995 से कदीर के खिलाफ वारंट था।
बिजनौर। मुंबई बम धमाकों को लेकर अहम खबर है। मामले में यूपी के बिजनौर के पांच आरोपितों को जामनगर की स्पेशल कोर्ट ने सात-सात साल की सजा सुनाई है। इनमें दाऊद इब्राहिम का करीबी कादिर भी शामिल है, जिसे 2017 में नजीबाबाद से गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों से बिजनौर का नाम भी जुड़ा था। नजीबाबाद के गांव कल्हाड़ी का कादिर और गांव खाईखेड़ी का इफ्तकार का नाम सामने आया था। दोनाें से विभिन्न जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी और 2017 में भी गुजरात की एटीएम भी आरोपितों को अपने साथ ले गई थी।
गांव में प्रापर्टी डीलिंग करता था
- आरोपित अपने गांव में प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था। इसके अलावा गांव राहूखेड़ी निवासी मोहम्मद अय्यूब व सलीम कुत्ता पर भी विस्फोटक सामग्री गुजरात से मुंबई पहुंचाने का आरोप लगा था।
- इसके अलावा गांव खाईखेड़ी निवासी इश्त्याक और उसके भाई इफ्तखार को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया। सभी पांच आरोपितों पर सात-सात साल की सजा सुनाई गई।
जांच में ये बातें पता चलीं
जांच में सामने आया कि गुजरात के जामनगर से विस्फोटक मुंबई पहुंचाने में मदद की गई थी। अब जामनगर की स्पेशल डाटा कोर्ट ने प्रकरण में फैसला सुनाया और कादिर सहित पांच को सात-सात साल की सजा सुनाई। कादिर की दाऊद इब्राहिम का करीबी था। विस्फोट किए जाने से ठीक पहले तक कादिर दाऊद के संपर्क में था।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार विस्फोट से जुड़े आरोपी कदीर अहमद को गुजरात पुलिस और उप्र एटीएस की संयुक्त टीम ने 2017 में नजीबाबाद से गिरफ्तार किया था। कदीर अहमद पर इस मामले में टाडा के तहत मामला दर्ज है।
मामले में अभी तक क्या हुआ
- उत्तर प्रदेश एटीएस के तत्कालीन महानिरीक्षक असीम अरुण ने बताया था कि 1993 का मुंबई विस्फोट से संबंधित टाडा आरोपी नजीबाबाद के गांव कल्हाड़ी निवासी कदीर अहमद को गिरफ्तार किया।
- कदीर अहमद पर आरोप था कि मुंबई में सिलसिलेवार विस्फोट के लिए टाइगर मेमन ने जो हथियार और विस्फोटक जामनगर (गुजरात) में सप्लाई किए थे, उन्हें मुंबई पहुंचाने में कदीर का भी हाथ था।
- कदीर को गुजरात पुलिस द्वारा न्यायालय के वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया था और जमानत पर आने के बाद कदीर गायब हो गया।
- मुंबई विस्फोट के बाद 1995 से कदीर के खिलाफ न्यायालय से वारंट था और उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। प्रकरण के 21 साल बाद 2017 में इसे गिरफ्तार किया गया था।