कप्तान साहब...हमारा 'मुन्ना' चोरी हो गया, उसे वापस दिला दीजिए, भैंसे के लिए पूरे गांव ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि, पास के गांवों वालों ने उसे चोरी करके एक लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया है
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 02:14:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 02:14:43 PM (IST)
भेैंसा खोजने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार (फाइल फोटो)HighLights
- गांव अकबरपुर का 'मुन्ना' चोरी
- ग्रामीणों ने लगाई एसपी से गुहार
- चंदा एकत्र करके खरीदा गया 'मुन्ना'
डिजिटल डेस्क, मैनपुरी। मैनपरी के गांव अकबरपुर के ग्रामीण तीन दिनों से मुन्ना को लेकर परेशान है। वह तीन दिन से लापता है। ग्रामीण इसकी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और सकुशल बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल पहले सभी ग्रामीणों ने चंदा करके खरीदा था। वह पूरे गांव का लाड़ला है।
चंदा एकत्र करके खरीदा गया मुन्ना
एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि, पास के गांवों वालों ने उसे चोरी करके एक लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह तीन साल पहले ग्रामीणों से चंदा एकत्र कर हरियाणा के रोहतक से एक भैंसा खरीदकर लाए थे। ग्रामीणों ने उसका नाम मुन्ना रखा था। कुछ दिनों तक राजेंद्र ने उसे अपने यहां रखने के बाद गांव में खुला छोड़ दिया था।
भैंसे को बेचने का आरोप
बीते दो दिसंबर को पास के एक गांव के लोगों ने चारे में मुन्ना को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद मुन्ना को आर्थिक लाभ पाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया था। इसके बाद से मुन्ना लापता है। काफी तलाशने के बाद भी मुन्ना का पता नहीं चला। अब पुलिस में शिकायत दर्ज करने आए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन का आश्वासन दिया है और मुन्ना को ढूंढने की बात कही है। अगर तीन दिन में मुन्ना का पता नहीं चलता है तो पुलिस कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।