• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी भाजपा की नई टीम का एलान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज समेत 19 नेताओं को बनाया गया उपाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

BJP द्वारा जारी इस नई सूची में बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिला है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए 19 नेताओं को...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 01:59:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 01:59:53 PM (IST)
  • Join करें
यूपी भाजपा की नई टीम का एलान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज समेत 19 नेताओं को बनाया गया उपाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. यूपी भाजपा की नई टीम का एलान किया गया है
  2. 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों की सूची जारी
  3. टीम में दिखा अनुभवी और युवा चेहरों का कॉम्बिनेशन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लंबे इंतजार और गहन मंथन के बाद गुरुवार को अपनी नई संगठनात्मक टीम की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रांतीय संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों के बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की हरी झंडी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी की, जिसमें अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

पार्टी द्वारा जारी इस नई सूची में बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिला है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 नेताओं को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई टीम में पूर्व मंत्री सुरेश सिंह राणा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह समेत 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही संगठन को गति देने के लिए 8 महामंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं।

क्षेत्रीय कमान और मोर्चों में भी बदलाव

संगठन ने उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों का भी एलान कर दिया है। इसके तहत पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर और अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी अवधेश द्विवेदी को सौंपी गई है। इसके अलावा, दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता और मनीष दीक्षित को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में उज्जैन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित 7 लोगों को किया शामिल

युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा मोर्चा की कमान रोहित मिश्रा को और महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सरोज कुशवाह को दी गई है। प्रदेश संगठन के सचिव (मंत्री) पदों पर भी कई नए चेहरों को मौका देकर पार्टी ने भविष्य की राजनीतिक बिसात बिछा दी है।

यहां देखें पूरा लिस्ट

क्रम संख्या नाम पद / क्षेत्र / मोर्चा
1 सुरेश राणा उपाध्यक्ष
2 सत्यपाल सैनी उपाध्यक्ष
3 ब्रज बहादुर उपाध्यक्ष
4 डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष
5 मोहित बेनीवाल उपाध्यक्ष
6 देवेश कोरी उपाध्यक्ष
7 प्रियंका रावत उपाध्यक्ष
8 दुर्विजय शाक्य उपाध्यक्ष
9 रमेश सिंह उपाध्यक्ष
10 नीरज सिंह उपाध्यक्ष
11 अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष
12 पूजा पाल उपाध्यक्ष
13 शंकर गिरी उपाध्यक्ष
14 कामेश्वर सिंह उपाध्यक्ष
15 डॉ कृतिका अग्रवाल उपाध्यक्ष
16 सुरेश मौर्य उपाध्यक्ष
17 राजेश यादव उपाध्यक्ष
18 कृष्ण बिहारी राय उपाध्यक्ष
19 आलोक गुप्ता उपाध्यक्ष
20 रामप्रताप सिंह चौहान महामंत्री
21 गीता शाक्य महामंत्री
22 अभिजात मिश्रा महामंत्री
23 उपेंद्र रावत महामंत्री
24 संजय राय महामंत्री
25 शंकर लोधी महामंत्री
26 दिलीप पटेल महामंत्री
27 राजेश चौधरी महामंत्री
28 विजय शिवहरे मंत्री
29 बसंत त्यागी मंत्री
30 शिवभूषण सिंह मंत्री
31 सहजानंद राय मंत्री
32 अंकुर शर्मा मंत्री
33 अनिल यादव मंत्री
34 अवधेश श्रीवास्तव मंत्री
35 विजय राजभर मंत्री
36 प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा मंत्री
37 किरण लोधी निषाद मंत्री
38 राकेश बिंद मंत्री
39 संचिता सिंह चौहान (लुनिया) मंत्री
40 रजनी पांडेय मंत्री
41 राहुल वाल्मीकि मंत्री
42 महामेधा नागर मंत्री
43 दीपमाला संतोषी मंत्री
44 सुहासिनी जायसवाल मंत्री
45 यतेंद्र शर्मा मंत्री
46 आकांक्षा सोनकर मंत्री
47 नबाब सिंह नागर क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम)
48 पूरन लाल लोधी क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज)
49 राम किशोर साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर)
50 अवधेश द्विवेदी क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध)
51 अशोक चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी)
52 विनोद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर)
53 भारत दीक्षित कार्यालय मंत्री
54 अतुल अवस्थी कार्यालय सह-मंत्री
55 लक्ष्मण सिंह कार्यालय सह-मंत्री
56 दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता
57 मनीष दीक्षित प्रदेश मीडिया संयोजक
58 हिमांशु राज पंडित प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
59 रोहित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा)
60 प्रकाश पाल प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा)
61 देवेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा)
62 अशोक रावत प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा)
63 सरोज कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा)
64 विद्याभूषण गोंड प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा)