राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह पहुंचीं कोर्ट, MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत कई लोगों पर केस दर्ज
MLC अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 11:13:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 11:13:44 AM (IST)
MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत कई लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज (फाइल फोटो)HighLights
- अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप
- हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुई FIR
- साझेदारी फर्म में करोड़ों का निवेश
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। धोखाधड़ी के आरोप में MLC अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई MP-MLA कोर्ट के विशेष एसीजेएम आलोक वर्मा के आदेश के बाद हुई। कोर्ट ने सात मई को इंस्पेक्टर हजरतगंज को मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए थे।
भानवी ने लगाए गंभीर आरोप
मामले की शिकायत रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 फरवरी 2014 को अक्षय प्रताप सिंह और अन्य लोगों के साथ मिलकर एक साझेदारी फर्म का पंजीकरण कराया गया था। इस फर्म में करोड़ों रुपये का निवेश किया गया था। भानवी का कहना है कि बाद में अक्षय प्रताप सिंह और उनके सहयोगियों ने फर्म की संपत्तियों पर कब्जा करने की नीयत से पंजीकरण संबंधी अभिलेखों में हेरफेर की।
कई लोगों के खिलाफ जांच शुरू
विशेष एसीजेएम कोर्ट ने मामले में अक्षय प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह, अनिल सिंह और रामदेव यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।