• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

UP में रोडवेज ड्राइवरों-कंडक्टरों को रक्षाबंधन का गिफ्ट, 1800 KM बस चलाएं और पाएं 1200 रुपये का स्पेशल बोनस

उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर 26 से 31 अगस्त के दौरान कम से कम 1800 किलोमीटर बस चलाने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को 1,200 की प्रोत्साहन ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 02:32:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 02:32:31 PM (IST)
UP में रोडवेज ड्राइवरों-कंडक्टरों को रक्षाबंधन का गिफ्ट, 1800 KM बस चलाएं और पाएं 1200 रुपये का स्पेशल बोनस
यूपी में रक्षाबंधन पर चालक-परिचालक के लिए प्रोत्साहन पैकेज का एलान (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर रोडवेज ने ड्राइवरों-कंडक्टरों को तोहफा दिया है
  2. रक्षाबंधन पर रोडवेज ने ड्राइवरों-कंडक्टरों को तोहफा दिया है
  3. 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की आरामदायक आवाजाही सुनिश्चित करने और महिलाओं को सहूलियत देने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। 31 अगस्त तक सड़कों पर अधिक से अधिक बसों को उतारा जाएगा। इसके साथ ही, भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रमुख बस अड्डों पर अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

चालक-परिचालक के लिए प्रोत्साहन पैकेज

26 से 31 अगस्त के दौरान (6 दिनों में) कम से कम 1800 किलोमीटर बस चलाने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को 1,200 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, यदि संविदा कर्मचारी 1800 किमी से अधिक बस चलाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त दूरी पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अलग से भुगतान मिलेगा।


60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा

'लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना' के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की निवासी 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को 28 अगस्त से परिवहन निगम की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस प्रस्ताव को अपनी औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें- यूपी में महिलाओं को रक्षाबंधन का गिफ्ट, दो दिन फ्री होगा बस का सफर, मातृत्व अवकाश की भी 2 साल की बाध्यता खत्म

स्मार्ट कार्ड और रीइम्बर्समेंट व्यवस्था

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल यूपी की मूल निवासी वरिष्ठ महिलाओं को ही मिलेगा। परिवहन निगम हर महीने इस मुफ्त सफर से जुड़े वास्तविक खर्च और आंकड़ों की जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगा। पात्र लाभार्थियों को इस योजना का सुचारू लाभ देने के लिए जल्द ही स्मार्ट कार्ड से जुड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।