• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय से कई घंटे पूछताछ, अब अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी बयान लेने की तैयारी

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी (Ram Mandir donation theft case) और वित्तीय अनियमितताओं की जांच लगातार तेज होती जा रही है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 02:11:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 02:11:48 PM (IST)
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय से कई घंटे पूछताछ, अब अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी बयान लेने की तैयारी

HighLights

  1. एसआईटी टीम ने बंद कमरे में की लंबी पूछताछ
  2. बैंक अधिकारियों से भी जुटाए गए अहम दस्तावेज
  3. चढ़ावा संग्रह से बैंक में जमा करने तक की हो रही जांच

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी (Ram Mandir donation theft case) और वित्तीय अनियमितताओं की जांच लगातार तेज होती जा रही है। राज्य सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) के साथ अयोध्या पुलिस इस पूरे मामले की हर कड़ी को खंगाल रही है। सोमवार को जांच के तहत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से विस्तृत पूछताछ की गई।

अब जांच एजेंसियां ट्रस्ट से जुड़े अन्य पदाधिकारियों, जिनमें अनिल मिश्रा और गोपाल राव शामिल हैं, के भी बयान दर्ज करने की तैयारी में हैं। एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस पहले ही एक अज्ञात समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।


बंद कमरे में हुई लंबी पूछताछ

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, चंपत राय से बंद कमरे में कई घंटों तक पूछताछ की गई। जांच अधिकारियों ने उनसे मंदिर में मिलने वाले चढ़ावे की गिनती, दान संग्रह की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, बैंक में राशि जमा कराने की प्रणाली और पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तार से सवाल किए। पुलिस अब इस मामले से जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

बैंक अधिकारियों से भी जुटाए गए अहम दस्तावेज

जांच के दौरान पुलिस की एक टीम अयोध्या धाम स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा भी पहुंची, जहां राम मंदिर ट्रस्ट का बैंक खाता संचालित होता है। अधिकारियों से पूछताछ के अलावा पुलिस ने जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में छह आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं, जिन्हें चढ़ावे की गिनती और बैंक में रकम जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन कर्मचारियों की निगरानी के लिए बैंक की ओर से भी दो अधिकारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस अब बैंक रिकॉर्ड और कर्मचारियों की भूमिका का मिलान कर पूरे लेन-देन की जांच कर रही है।

चढ़ावा संग्रह से बैंक में जमा करने तक पूरी प्रक्रिया की हो रही जांच

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चढ़ावा मंदिर परिसर से बैंक तक किस प्रक्रिया के तहत पहुंचता था और इस दौरान किस स्तर पर कथित गड़बड़ी हुई। इसी सिलसिले में ट्रस्ट के अन्य कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चंपत राय की गिरफ्तारी होनी चाहिए, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

इस्तीफों के बाद बढ़ी जांच की रफ्तार

चढ़ावा प्रकरण सामने आने के बाद ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा पर लगातार सवाल उठ रहे थे। दोनों के इस्तीफे की मांग भी की गई थी। बाद में दोनों ने अपने पद छोड़ दिए। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी द्वारा जारी पत्र में बताया गया था कि इन इस्तीफों पर न्यास की अगली बैठक में औपचारिक निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल एसआईटी और अयोध्या पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक दस्तावेजों और संबंधित अधिकारियों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।