• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: ट्रस्ट ने 6 कैशियर सहित 8 लोगों पर दर्ज कराई FIR, पढ़िए पूरी टाइमलाइन

Ram Temple Donation Fraud: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर अयोध्या की रामजन्मभूमि कोतवाली में FIR द...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 07:49:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 10:59:58 PM (IST)
  • Join करें
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: ट्रस्ट ने 6 कैशियर सहित 8 लोगों पर दर्ज कराई FIR, पढ़िए पूरी टाइमलाइन
SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला दर्ज
  2. SIT की सिफारिश पर हुई यह कानूनी कार्रवाई
  3. राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अयोध्या थाने में शिकायत की

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर अयोध्या थाने में चढ़ावा चोरी की एफआईआर (Ram Temple Donation Fraud Update) दर्ज की गई है। इस मामले में इसे पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। FIR ऐसे समय दर्ज हुई है, जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया हुआ है।

SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहली बड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर अयोध्या थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306, 316 (5) और 317 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


एसआईटी (SIT) की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद हुए इस एक्शन में 8 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से 6 कैशियर शामिल हैं। इस एफआईआर में अभी तक कोई बड़ा या प्रमुख नाम सामने नहीं आया है। FIR में अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, राजेश पाठक, रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और सुभाष श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की पूरी टाइमलाइन

7 जून को लगे थे आरोप

मामले की शुरुआत 7 जून को हुई थी। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने राम मंदिर के दानपात्र और चढ़ावे से पांच करोड़ से 7.5 करोड़ रुपये की चोरी का आरोप लगाया था।

इसी दिन अखिलेश यादव ने शाम सात बजे एक्स पर पोस्ट कर इस मामले पर टिप्पणी की थी। इसके बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने स्पष्टीकरण जारी किया था।

ट्रस्ट और जांच एजेंसियों की सक्रियता

8 जून को चंपत राय ने आरोपों को खारिज किया। इसी दिन मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र देर शाम अयोध्या पहुंचे और अगले दिन वापस चले गए।

9 जून को भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई या ईडी जैसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की।

10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इसी दिन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे और चार घंटे लंबी बैठक की।

SIT ने की कई स्तरों पर जांच

11 जून को राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व लेखापाल महिपाल सिंह का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 2021-2022 में चोरी पकड़ी गई थी और उसके फुटेज डिलीट कर दिए गए।

13 जून को ट्रस्ट के आग्रह पर जांच के लिए SIT गठित की गई।

15 जून को SIT ने ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और आमंत्रित सदस्य गोपाल राय से जानकारी ली। आठ से 10 कर्मचारियों से करीब छह घंटे पूछताछ की गई।

16 जून को टीम ने चंपतराय और गोपाल राय से चार-चार घंटे तक सवाल किए और ट्रस्ट के 11 महीने के दस्तावेजों की जांच की।

17 जून को बैंक अधिकारियों और नोटों की गिनती से जुड़ी निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों से पूछताछ की गई। बैंक स्टेटमेंट और वित्तीय रिकॉर्ड भी खंगाले गए।

18 से 20 जून तक चली जांच

18 जून को जांच टीम करीब 10 घंटे मंदिर परिसर में रही। डॉ. अनिल मिश्रा से चार घंटे और टिटू यादव से डेढ़ घंटे पूछताछ हुई। दोनों के जवाबों का क्रास चेक किया गया।

19 जून को चंपतराय, डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राय से अलग-अलग पूछताछ हुई। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और कैशियर से भी जानकारी ली गई।

20 जून को टीम ने आरोपियों और संदिग्धों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई और सबूत लेकर लखनऊ रवाना हो गई।

23 जून को SIT ने 20 पन्नों की शुरुआती रिपोर्ट गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय प्रसाद को सौंपी।

25 जून को दर्ज हुई FIR

25 जून को अनुकल्प मिश्र समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।