बोर्ड स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं, यानी अब रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
53 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार
इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 53,37,778 परीक्षार्थी शामिल हुए थे-
हाईस्कूल: 27,61,696 छात्र
इंटरमीडिएट: 25,76,082 छात्र
परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं और इसके लिए प्रदेश भर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा
परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए गए थे—
सभी केंद्रों पर 24 घंटे CCTV निगरानी
प्रयागराज और लखनऊ में कमांड एंड कंट्रोल रूम
जिला और मंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम सक्रिय
इसके अलावा 1600 से ज्यादा मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक सचल दल लगातार निगरानी में लगे रहे।
प्रैक्टिकल के नंबर भी हो चुके अपलोड
बोर्ड सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक पूरी तरह अपलोड कर दिए गए हैं। जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई थी, उनकी परीक्षा 10 अप्रैल तक पूरी करा ली गई, ताकि रिजल्ट में किसी तरह की देरी न हो।