• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

UP News: आज से 5 दिनों तक यूपी में नहीं मिलेगी ई-बसें, जेब पर पड़ेगा असर, जानें कारण

गाजियाबाद में संचालित ई-बसें अगले पांच दिन (19–29 सितंबर) तक नहीं चलेंगी। करीब 50 हजार यात्री प्रभावित होंगे। दरअसल, सभी 30 ई-बसों को ग्रेटर नोएडा के ...और पढ़ें

By Abhishek SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 25 Sep 2025 04:02:28 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Sep 2025 04:02:28 AM (IST)
  • Join करें
UP News: आज से 5 दिनों तक यूपी में नहीं मिलेगी ई-बसें, जेब पर पड़ेगा असर, जानें कारण
आज से 5 दिनों तक यूपी में नहीं मिलेगी ई-बसें

HighLights

  1. लोनी, मसूरी, दिलशाद गार्डन, गोविंदपुरी रूट पर संचालन ठप।
  2. चार्जिंग की सुविधा केवल बहरामपुर डिपो में उपलब्ध।
  3. 30 सितंबर से फिर से शहर में ई-बसें चलने लगेंगी।

एजेंसी, नई दिल्ली। गाजियाबाद में विभिन्न रूटों पर चलने वाली नगर निगम की ई-बस सेवाएं आज बृहस्पतिवार से अगले पांच दिन तक बंद रहेंगी। इस दौरान करीब 50 हजार दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी होगी।

ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो के लिए बसें

शहर में फिलहाल 30 ई-बसें संचालित की जा रही हैं। सभी बसों को 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित तीसरे इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगाने का निर्णय लिया गया है। आदेश मिलने के बाद बुधवार रात तक संचालन होने के बाद ई-बसों को ग्रेटर नोएडा रवाना कर दिया गया।

किन रूटों पर पड़ेगा असर

लोनी, मसूरी, दिलशाद गार्डन, गोविंदपुरी समेत कई रूटों पर ई-बस सेवाएं बंद रहेंगी। इससे दैनिक यात्रियों को ऑटो-रिक्शा, निजी बसों और साझा टैक्सी पर निर्भर होना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि ट्रेड शो में पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।


चार्जिंग सुविधा गाजियाबाद में ही

हालांकि, ग्रेटर नोएडा में संचालन के बावजूद इन ई-बसों की चार्जिंग गाजियाबाद के बहरामपुर डिपो में ही होगी। अभी तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ई-बस चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए प्रतिदिन चार्जिंग के लिए बसें गाजियाबाद लौटेंगी।

आधिकारिक बयान

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय अधिकारी केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर सभी ई-बसों को ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। 29 सितंबर तक यह बसें इंटरनेशनल ट्रेड शो में चलेंगी। इसके बाद यात्रियों को फिर से अपने-अपने रूट पर ई-बसों की सुविधा मिलने लगेगी।

इसे भी पढ़ें... UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा हमला, आतंकियों को पनाह देने पर लताड़ा, PoK खाली करने की नसीहत