• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत, 25 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

UP Road Accident: प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 यात्री घायल हुए हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 07:58:37 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 07:58:37 AM (IST)
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत, 25 यात्री घायल, मची चीख-पुकार
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई

HighLights

  1. करीब 25 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर बताई
  2. राया थाना क्षेत्र में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा
  3. पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में कराया भर्ती

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। आगरा से नोएडा की ओर जा रहे यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा (Yamuna Expressway Accident) हो गया। राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 111 के पास एक प्राइवेट बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

naidunia_image

आमने-सामने हुई बस और ट्रक की भिड़ंत

सीओ महावन संजीव कुमार ने बताया कि राया थाना क्षेत्र में बिहार नंबर की बस और राजस्थान नंबर के ट्रक के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।


घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में करीब 20 से 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। एक यात्री की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। वहीं हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।