यूपी में प्रीपेड बिजली मीटर सिस्टम खत्म, जानें अब घर बैठे बिना एक्स्ट्रा चार्ज कैसे भरें बिल!
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव लागू हो गया है। राज्य सरकार ने प्रीपेड बिजली मीटर का सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 17 May 2026 03:51:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 03:51:00 PM (IST)
अब घर बैठे बिना एक्स्ट्रा चार्ज कैसे भरें बिल!HighLights
- यूपी में प्रीपेड बिजली मीटर बंद, अब आएगा पोस्टपेड बिल
- ऑफिशियल ऐप से पेमेंट करने पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
- स्मार्टफोन से मिनटों में ऐप या UPI द्वारा भरें बिल
टेक डेस्क। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव लागू हो गया है। राज्य सरकार ने प्रीपेड बिजली मीटर का सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब जिन घरों में पहले प्रीपेड मीटर लगे थे, वहां भी रेगुलर पोस्टपेड सिस्टम की तरह ही बिजली का बिल भेजा जाएगा। उपभोक्ताओं को उनका बिल सीधे SMS, WhatsApp और UPPCL के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिल जाएगा।
इस बड़े बदलाव के बाद बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि जून 2026 से मिलने वाले बिजली बिल का पेमेंट कहाँ और कैसे होगा? अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन से ही मिनटों में भुगतान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा तरीका...
बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के करें भुगतान
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे सीधे UPPCL SMART ऐप का इस्तेमाल करें। इस ऑफिशियल ऐप से पेमेंट करने पर...
- किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज (Transaction Cost) नहीं देना पड़ेगा।
- आपका पेमेंट रिकॉर्ड बिजली विभाग के सर्वर पर तुरंत अपडेट हो जाएगा।
- इसके अलावा आप UPPCL Consumer App और PVVNL Smart App का भी उपयोग कर सकते हैं।
UPPCL SMART ऐप से बिल भरने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
यदि आप ऑफिशियल ऐप से भुगतान करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें...
- लॉगिन करें: सबसे पहले UPPCL SMART ऐप को डाउनलोड कर उसमें लॉगिन करें।
- बिल चेक करें: लॉगिन करते ही होम स्क्रीन पर आपका बिजली बिल दिखाई देगा। (यदि राशि तुरंत न दिखे, तो ऐप को रिफ्रेश करें)।
- पेमेंट शुरू करें: इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे 'Pay Now' ऑप्शन पर टैप करें।
- कैप्चा भरें: सुरक्षा के लिए दिया गया Captcha कोड भरकर आगे बढ़ें।
- डिटेल्स वेरिफाई करें: अब स्क्रीन पर आपके अकाउंट की जानकारी और बकाया राशि आ जाएगी।
- भुगतान करें: यहां राशि दर्ज करके आप UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की मदद से सुरक्षित पेमेंट कर सकते हैं।
PhonePe और BHIM UPI जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स से कैसे भरें बिल?
आप चाहें तो अपने पसंदीदा डिजिटल वॉलेट या UPI ऐप्स से भी बिल का भुगतान कर सकते हैं...
- सबसे पहले अपने ऐप (PhonePe, BHIM, Google Pay आदि) को ओपन करें और Electricity Bill Payment सेक्शन में जाएं।
- अपने बिजली बोर्ड (जैसे UPPCL) को चुनकर अपना अकाउंट नंबर (Consumer ID) दर्ज करें।
- इसके बाद आपकी बकाया राशि स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप UPI या कार्ड के जरिए पे कर सकते हैं।
थर्ड-पार्टी ऐप्स (PhonePe, Google Pay आदि) से किए गए भुगतान को विभाग के सर्वर पर अपडेट होने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए, तुरंत अपडेट और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फायदे के लिए हमेशा आधिकारिक UPPCL ऐप का ही इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- नीमच में ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर 4 घंटे लगाया जाम, आक्रोशित भीड़ ने की कार्रवाई की मांग