• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

SIR में जुटे BLO के लिए खुशखबरी, बीएलओ और सुपरवाइजर को मिलेगा 6,000 रुपये मानदेय

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और बीएलओ सुपरवाइजरों को एकमुश्त 6,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 11:28:10 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 11:28:10 AM (IST)
SIR में जुटे BLO के लिए खुशखबरी, बीएलओ और सुपरवाइजर को मिलेगा 6,000 रुपये मानदेय
भारत निर्वाचन विभाग ने जारी किए आदेश (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीएलओ को मिलेगा 6,000 रुपये मानदेय
  2. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर फैसला
  3. एसआईआर प्रक्रिया पहले ही पूरी

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए राहतभरी खबर है। राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देने वाले प्रत्येक बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को एकमुश्त 6,000 रुपये का मानदेय देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

इतने अधिकारी रहे SIR अभियान में तैनात

राज्यभर में एसआईआर अभियान के दौरान कुल 1,77,516 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और 18,026 बीएलओ सुपरवाइजर तैनात किए गए थे। इन अधिकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय में पूरा किया।

आयोग और शासनादेश के अनुपालन में लिया गया फैसला

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है कि यह निर्णय भारत निर्वाचन आयोग के 3 जून के निर्देशों और उत्तर प्रदेश शासन के 9 जुलाई के शासनादेश के अनुपालन में लिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य से जुड़े प्रत्येक बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को एकमुश्त 6,000 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए निर्देश

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि वे इस आदेश की जानकारी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि मानदेय भुगतान की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष जून में शुरू की गई मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।