सियासत के 'राजा' अब निशानेबाजी के भी बादशाह, कुंडा विधायक राजा भैया ने जीता कांस्य पदक
कुंडा विधायक राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। उनका वीडियो भी...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 03:58:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 03:58:11 PM (IST)
राजनीति के बाद निशानेबाजी में भी राजा भैया का जलवा। (सोशल मीडिया)HighLights
- राजा भैया ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।
- राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य हैं।
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने इस बार खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है।
नई दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।
क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग में शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के आजीवन सदस्य राजा भैया ने प्रतियोगिता में प्रतियोगी संख्या 71 के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में 25 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 21 से 30 जून तक आयोजित इस चैंपियनशिप का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया, जिसमें उन्हें कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
पिता से मिली शूटिंग की प्रेरणा
राजा भैया ने बताया कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह बेहतरीन निशानेबाज रहे हैं। बचपन से ही उन्हें शूटिंग के प्रति प्रेरणा परिवार से मिली। यही वजह है कि व्यस्त राजनीतिक जीवन के बावजूद वे समय-समय पर विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे हैं और अपने इस शौक को लगातार आगे बढ़ाते रहे हैं।
वीडियो भी हुआ वायरल
- चैंपियनशिप के दौरान राजा भैया की निशानेबाजी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पूरे आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।
- उनकी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। बता दें कि राजा भैया लगातार सात बार कुंडा से विधायक चुनकर विधानसभा में पहुंचे हैं।
ये खबर भी पढ़ें- गाजियाबाद में 150 करोड़ की संपत्ति बनी खूनी विवाद का कारण, बेटे ने पिता को सात गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट