
एजेंसी, वाराणसी। कैंट (वाराणसी) रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। आगामी दो नवंबर से वाराणसी से चलने वाली दो प्रमुख वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव किया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय से 10 मिनट पहले रवाना होंगी।
यात्रियों की सुविधा और किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति से बचने के लिए रेलवे ने नया टाइम टेबल जारी किया है। जिन दो रूटों की वंदे भारत ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, उनका विवरण इस प्रकार है:
वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 20888): यह ट्रेन कैंट स्टेशन से अपने पुराने निर्धारित समय शाम 4.05 बजे के स्थान पर अब 10 मिनट पहले यानी शाम 3.55 बजे प्रस्थान करेगी।
वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 22500): बाबा बैद्यनाथ की नगरी जाने वाली यह ट्रेन अब सुबह 6.20 बजे के बजाय सुबह 6.10 बजे रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- यूपी को 10 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी! एक्सप्रेसवे से लेकर रेलवे ट्रैक समेत 5 योजनाओं का मिलेगा तोहफा
यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनों का समय बदलने के कारण स्टेशन पहुँचने में किसी तरह की देरी या परेशानी न हो, इसलिए घर से निकलने से पहले नए टाइम टेबल को अच्छी तरह चेक कर लें। 10 मिनट की यह तब्दीली सफर की तैयारियों को प्रभावित कर सकती है, अतः नए समय के अनुसार ही स्टेशन पहुंचें।