अमरोहा में नशेड़ी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता की रजामंदी से मां और भाई ने की हत्या, शव को नहर में फेंका
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक परिवार ने नशे ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 10 May 2026 03:32:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 03:32:22 PM (IST)
नशेड़ी बेटे की मां और भाई ने की हत्याHighLights
- अमरोहा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है
- मां और भाई ने ही घर के बड़े चिराग को बुझा दिया
- पिता की रजामंदी से ही हुआ पूरा खेल
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक परिवार ने नशे और क्लेश से तंग आकर अपने ही घर के बड़े चिराग को बुझा दिया। नशेड़ी बेटे दुष्यंत की प्रताड़ना से परेशान होकर पिता की मौन सहमति पर मां, छोटे भाई और उसके एक साथी ने मिलकर इस खूनी साजिश को अंजाम दिया।
शनिवार सुबह शहबाजपुर और श्यामपुर गांव के बीच मध्य गंगा नहर के पुल पर ग्रामीणों ने खून के धब्बे देखे। जब नीचे नजर गई, तो 15 फीट गहरी सूखी नहर में दुष्यंत का लहूलुहान शव पड़ा था। सूचना मिलते ही एएसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दुष्यंत के सिर पर पेचकस और ईंट से वार के पांच गहरे निशान थे, जो हमले की बर्बरता को बयां कर रहे थे।
साजिश और सुपारी का खुलासा
पुलिस ने जब पिता पीतम सिंह और छोटे भाई संकित को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो रूह कंपा देने वाली हकीकत सामने आई। परिजनों ने बताया कि दुष्यंत आए दिन नशे की हालत में घर में मारपीट और गाली-गलौज करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर पूरे परिवार ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। छोटे भाई संकित ने अपने दोस्त जोली को इस हत्या में शामिल करने के लिए 5 लाख रुपये देने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में पूर्व डकैत के बेटे की दबंगई, बाइक चोरी की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल को पीटा
रास्ते में ही कर दिया कत्ल
गुरुवार रात जब दुष्यंत एक रिश्तेदारी से लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी माँ माया देवी, भाई संकित और दोस्त जोली ने उसे घेर लिया। बीच सड़क पर पेचकस और ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और माँ व फरार साथी की तलाश जारी है।