गाजियाबाद जासूसी कांड: दिल्ली के शूटर समेत तीन और गिरफ्तार, पाकिस्तान तक भेज रहे थे संवेदनशील जानकारी
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में सामने आए सीसीटीवी जासूसी मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 02:44:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 03:15:42 PM (IST)
HighLights
- इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया
- वीडियो और फोटो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजते थे
- कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है
डिजिटल डेस्क। गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में सामने आए सीसीटीवी जासूसी मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली निवासी समीर उर्फ शूटर, शामली का समीर पठान और गाजियाबाद का शिवराज शामिल हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, ये आरोपी संवेदनशील स्थानों के वीडियो और फोटो एकत्र कर पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेजते थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क कई शहरों में सक्रिय था और इसके जरिए लगातार महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाई जा रही थी।
कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ताजा गिरफ्तारियों के बाद इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों ने किन-किन स्थानों की जानकारी और फुटेज विदेश भेजी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुछ समय पहले गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में सीसीटीव कैमरों के जरिए संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर उनकी फुटेज विदेश भेजे जाने का मामला सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ कि एक संगठित गिरोह योजनाबद्ध तरीके से महत्वपूर्ण जगहों के वीडियो और तस्वीरें इकट्ठा कर पाकिस्तान में बैठे आकाओं तक पहुंचा रहा था।
यह भी पढ़ें- Pakistan के लिए जासूसी करने वाला DRDO कर्मी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी कार्रवाई
कई राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जांच में इस नेटवर्क के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े पाए गए। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।