मेरठ: अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, गंगा में डूबने से एक ही परिवार के चार बेटों की मौत
Meerut News: मेरठ (उत्तर प्रदेश): हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ परिवार की वृद्ध महिला के अंतिम ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 08:41:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 08:41:10 PM (IST)

डिजिटल डेस्क। हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ परिवार की वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए चार सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मृत्यु हो गई। चारों युवक आपस में चचेरे भाई थे और अपने परिवार के चिराग थे।
कैसे हुआ हादसा?
![naidunia_image]()
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंचोली थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 100 वर्षीय भगवती देवी के निधन के बाद ग्रामीण और परिजन अंतिम संस्कार के लिए मखदूमपुर घाट पहुँचे थे। दाह संस्कार के पश्चात परिवार के कुछ युवक गंगा स्नान करने लगे। ग्रामीणों द्वारा गहरे पानी में न जाने की चेतावनी के बावजूद, युवक स्नान करते हुए काफी दूर निकल गए।
देखते ही देखते अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु और प्रियांशु तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। पास ही मौजूद प्रदीप को बचाने के प्रयास में राहुल नामक युवक आगे बढ़ा, लेकिन वह केवल प्रदीप को ही सुरक्षित बाहर निकाल सका। अन्य चारों युवक आँखों के सामने ही गंगा की लहरों में ओझल हो गए।
मृतकों का विवरण
![naidunia_image]()
- हादसे का शिकार हुए चारों युवक सगे भाइयों (सोनू और कमल सिंह) के पुत्र थे।
- अभिषेक और हिमांशु कमल सिंह के पुत्र। अभिषेक LLB का छात्र था, जबकि हिमांशु कक्षा 10 में पढ़ता था।
- दीपांशु और प्रियांशु सोनू के पुत्र। दीपांशु कक्षा 12 और प्रियांशु कक्षा 10 का छात्र था।
प्रशासनिक कार्रवाई
![naidunia_image]()
घटना की सूचना मिलते ही मवाना एसडीएम संतोष कुमार सिंह, एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ पंकज लवानिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। प्रशासन ने तत्काल गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
अधिकारियों का बयान, 'गोताखोरों की टीम लगातार तलाश कर रही है। यह एक अत्यंत दुखद घटना है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सांत्वना देने का प्रयास किया जा रहा है।'
गांव में छाया सन्नाटा
एक ही परिवार के चार होनहार बेटों की मौत की खबर से गांव जलालपुर में कोहराम मच गया है। जहाँ एक ओर घर की बुजुर्ग महिला के निधन का शोक था, वहीं अब चार युवाओं की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।