भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से थे पीड़ित
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लिवर कैंसर से निधन हो गया। वे यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे। सूचना मिलते ही रिंकू टीम छोड़कर घर लौट आ ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 08:54:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 11:14:27 AM (IST)
रिंकू सिंह के पिता का निधन। (फाइल फोटो)HighLights
- चौथे स्टेज लिवर कैंसर से पीड़ित थे।
- ग्रेटर नोएडा में चल रहा था इलाज।
- रिंकू टीम छोड़कर घर लौटे।
एजेंसी, नोएडा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर निधन हो गया। वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनका हालत बेहद खराब थी। लिवर कैंसर चौथे स्टेज पर पहुंच चुका था। उनको तबीयत खराब होने पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा वन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्होंने यहां अंतिम सांस ली।
पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से घर लौट आए थे। उस समय वे टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल थे।
रिंकू सिंह ने हाल के वर्षों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। उनके पिता ने संघर्ष के दिनों में उनका हर कदम पर साथ दिया और क्रिकेट के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अलीगढ़ आवास पर पहुंचा रिंकू सिंह के पिता का शव
क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ स्थित उनके आवास पर लाया गया। शव वाहन के चालक मोहम्मद अख्तर ने बताया कि रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया। उन्होंने मुझे वाहन के लिए फोन किया था।