अमरोहा में ट्विशा जैसा केस... पापा से फोन पर बात करने के बाद ही नवविवाहिता का खौफनाक अंत, परिजनों ने शव उठाने से किया मना
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोईया में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता पुष्पेंद्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीख ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 20 May 2026 02:58:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 02:58:55 PM (IST)
अमरोहा में ट्विशा शर्मा जैसा केस देखने को मिला हैHighLights
- फोन के कुछ देर बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत
- महिला का फंदे पर लटकता मिला था शव
- परिजनों ने शव उठाने से किया मना
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोईया में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता पुष्पेंद्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज के लिए उसकी हत्या की और शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। घटना के बाद मृतका के घर में चीत्कार मच गया और मौके पर भारी हंगामा हुआ।
शादी के तीन महीने बाद ही खौफनाक अंत
गांव खुमावली निवासी बलवीर सिंह ने अपनी बेटी पुष्पेंद्री की शादी गत 13 फरवरी को ओमपाल के साथ की थी। पिता के अनुसार, शादी में ट्रैक्टर, आभूषण और नकदी समेत भारी दान-दहेज देने के बाद भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। पति, सास, ससुर और जेठ मिलकर लगातार 10 लाख रुपये कैश की मांग कर रहे थे और पुष्पेंद्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
‘पापा ये लोग मुझे मार देंगे...’
मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुष्पेंद्री ने रोते हुए अपने पिता को फोन कर गुहार लगाई थी, "पापा मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे जान से मार देंगे।" पिता ने ढांढस बंधाते हुए अगले दिन आने की बात कही, लेकिन कुछ ही देर बाद एक रिश्तेदार महिला ने फोन कर सूचना दी कि पुष्पेंद्री की हत्या कर दी गई है।
ससुराल पक्ष फरार, पुलिस से नोकझोंक
जब मायके वाले बदहवास हालत में पहुंचे, तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके थे और पुष्पेंद्री का शव फंदे पर लटका था। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया, जिससे पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई।