होलिका के धधकते अंगारों से गुजरते देख नहीं होगा आंखों पर विश्वास, मथुरा में एक माह की कठोर तपस्या पर बैठे संजू पंडा
Mathura News: मथुरा जिले की प्रह्लाद नगरी फालैन में होली के अवसर पर धधकती होलिका से निकलने की परंपरा को निभाने के लिए संजू पंडा रविवार से एक माह की कठ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 03:23:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 03:23:41 PM (IST)
होलिका दहन की सांकेतिक तस्वीर।HighLights
- ‘जय प्रह्लाद’ के उद्घोष से फालैन गांव गूंज उठा
- धधकती होलिका से निकलने की निभा रहे परंपरा
- तीन मार्च को धधकती होलिका के अंगारों से निकलेंगे
डिजिटल डेस्क। मथुरा जिले की प्रह्लाद नगरी फालैन में होली के अवसर पर धधकती होलिका से निकलने की परंपरा को निभाने के लिए संजू पंडा (41) रविवार से एक माह की कठिन तपस्या पर बैठ गए। अंगारों के बीच से गुजरने की तैयारी को लेकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ गांव की परिक्रमा की।
परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने प्रह्लाद महाराज के जयघोष लगाए, गुलाल उड़ाया और समाज गायन किया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। इसके बाद संजू पंडा ने होलिका स्थल पर विधिवत पूजन कर अपनी साधना के सफल होने की कामना की।
‘जय प्रह्लाद’ के उद्घोष से फालैन गांव गूंज उठा
सुबह ही मंदिर पहुंचकर तपस्या का संकल्प लेने वाले संजू पंडा जैसे ही गांव की परिक्रमा के लिए निकले, ‘जय प्रह्लाद’ के उद्घोष से फालैन गांव गूंज उठा। होलिका स्थल पर होलिका रखवाई गई और प्रह्लादजी की माला पहनाकर उन्हें तप के नियमों का पुनः स्मरण कराया गया। इसके साथ ही संजू पंडा ने एक माह की साधना प्रारंभ कर दी।
पूजन करते संजू पंडा। (बाएं)
तीन मार्च को धधकती होलिका के अंगारों से निकलेंगे
इस दौरान वह कठोर नियमों का पालन करेंगे। एक माह तक वह घर नहीं जाएंगे, मंदिर परिसर में रहकर अन्न का त्याग करते हुए तपस्या करेंगे और ब्रह्मचर्य का पालन करेंगे। भगवान सहाय पंडित ने बताया कि तीन मार्च को अलसुबह संजू पंडा होली की धधकती होलिका के अंगारों से निकलेंगे।