महज एक हजार रुपये के लिए 'कत्लेआम', मेरठ में ईद पर प्रधान के दो भाइयों की हत्या, आधा दर्जन लोग घायल
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में शनिवार को ईद के मौके पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक हजार रुपये के विवाद पर ग्राम प्रधान के ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 01:12:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 04:29:11 AM (IST)
मेरठ में ईद पर प्रधान के दो भाइयों की हत्या (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- मेरठ में ताश के खेल और शराब के नशे ने उजाड़े दो घर
- ईद के मौके पर प्रधान के दो भाइयों की निर्मम हत्या
- एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर था विवाद
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में शनिवार को ईद के मौके पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ग्राम मेहरमती गणेशपुर में मात्र एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में ग्राम प्रधान के दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विवाद की ऐसे हुई शुरुआत
घटना ईद के मौके पर गांव के पास स्थित कब्रिस्तान के पास हुई। पुलिस के अनुसार, ग्राम प्रधान मोहम्मद सईद के भतीजे सलमान और गांव के ही इरशाद उर्फ चुन्नू के बीच एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। सलमान अपने साथियों के साथ वहां ताश खेल रहा था, तभी इरशाद शराब के नशे में वहां पहुंचा और पैसों की मांग करने लगा। इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और सलमान ने इरशाद की पिटाई कर दी।
20 मिनट तक चला खूनी तांडव
पिटाई की सूचना मिलते ही इरशाद के परिजन और साथी धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर से ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे प्रधान पक्ष के लोग भी वहां जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों गुटों में 20 मिनट तक धारदार हथियार और छुरियां चलीं।
इस हमले में प्रधान के भाई भूरा और सैमुद्दीन पर छुरियों से ताबड़तोड़ वार किए गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना वीभत्स था कि एक मृतक के शरीर के आर-पार छुरी धंसी हुई थी।