इश्क में अंधी भाभी ने देवर संग मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग, पति की जान लेने को रोटी में मिला दी चूहे मारने की दवा
पूछताछ में खुशी ने बताया कि छह महीने पहले अमित के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। इसी दौरान उसने अपने देवर भोले का नंबर ले लिया और दोनों के बीच इंस्टाग्राम ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 04:47:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 04:47:36 PM (IST)
देवर-भाभी के खौफनाक इश्क का मेरठ पुलिस ने किया खुलासा (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- देवर-भाभी के खौफनाक इश्क का मेरठ पुलिस ने किया खुलासा
- एक-दूसरे के प्यार में पागल देवर-भाभी भेजे गए जेल
- पति की जान लेने को रोटी में मिलाई थी चूहे मारने की दवा
डिजिटल डेस्क मेरठ। प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को देवर और भाभी को जेल भेज दिया। सदर के सुल्तानपुरा निवासी अमित उर्फ सोलू का शव बुधवार को चिरौटी बाग की झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमित के छोटे भाई भोले को हिरासत में लिया, जिसके बाद इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल अमित की पत्नी खुशी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
खुशी का अमित संग तय हुआ था रिश्ता
पूछताछ में खुशी ने बताया कि छह महीने पहले अमित के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। इसी दौरान उसने अपने देवर भोले का नंबर ले लिया और दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग शुरू हो गई। देखते ही देखते यह दोस्ती गहरी मोहब्बत में बदल गई और खुशी, अमित की जगह अपने देवर भोले को पसंद करने लगी। अमित से शादी होने के बाद भी देवर-भाभी के अवैध संबंध बरकरार रहे।
दो महीने पहले भी खुशी ने अमित को चूहा मारकर मारने की कोशिश की थी
दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे, लेकिन अमित के रहते यह मुमकिन नहीं था। इसलिए दोनों ने मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि खुशी बेहद शातिर है; उसने दो महीने पहले भी अमित की रोटी में चूहा मारने की दवा मिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। हालांकि, उस समय दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया और अमित ने खाना नहीं खाया, जिससे उसकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें- सारंगपुर में सरपंच का 'पारिवारिक' विकास: खुद के खेत तक बनाई सड़क, घर के आगे ठेल टंकी; देवर की जमीन पर खुदवा दिया सरकारी कुआं
लेकिन इस बार आरोपी देवर-भाभी अपने मंसूबों में कामयाब रहे और बुधवार को अमित की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह के मुताबिक, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों (खुशी और भोला) को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।