
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता, यह कहावत इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक प्रेम कहानी के जरिए चर्चा में है। फ्रांस की रहने वाली 81 वर्षीय महिला और अफ्रीकी देश सेनेगल के 24 वर्षीय युवक की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई।
दोनों करीब दो साल तक वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए लगातार संपर्क में रहे। लंबे समय तक ऑनलाइन बातचीत के बाद महिला ने युवक से मिलने का फैसला किया और हजारों किलोमीटर का सफर तय कर सेनेगल पहुंच गईं।
सेनेगल एयरपोर्ट पर दोनों की पहली मुलाकात भावुक रही। सामने आए वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर इंटरनेट पर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
81 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय युवक के बीच 57 साल का उम्र का अंतर है। यही वजह है कि यह रिश्ता सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे सच्चे प्रेम की मिसाल बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इस रिश्ते को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सेनेगल में मुलाकात के बाद यह जोड़ा अब फ्रांस लौटने की तैयारी कर रहा है। दोनों ने सितंबर 2026 में आधिकारिक रूप से शादी करने की योजना बनाई है। फिलहाल उनकी प्रेम कहानी और एयरपोर्ट पर पहली मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर बेस्ड है। नईदुनिया इस खबर और पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।