ईरान का मास्टरप्लान? होर्मुज के बाद यानबू पर हमला कर दुनिया की तेल सप्लाई ठप करने की तैयारी
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी अरामको की लाल सागर तट पर स्थित यानबू की ‘SAMREF’ रिफाइनरी पर गुरुवार को हवाई हमले की खबर ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 02:43:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 02:43:30 PM (IST)
तेल सप्लाई ठप करने की तैयारीHighLights
- अरब की SAMREF रिफाइनरी पर हवाई हमले की खबर
- हमले में सीमित नुकसान, उत्पादन पर बड़ा असर नहीं
- ईरान-यूएस-इजरायल तनाव के बीच बढ़ी चिंता
डिजिटल डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी अरामको की लाल सागर तट पर स्थित यानबू की ‘SAMREF’ रिफाइनरी पर गुरुवार को हवाई हमले की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला हाल ही में कतर और यूएई की ऊर्जा सुविधाओं पर हुए हमलों के बाद हुआ है।
इस हमले से रिफाइनरी को सीमित नुकसान
रिपोर्ट में उद्योग से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस हमले से रिफाइनरी को सीमित नुकसान हुआ है और बड़े स्तर पर उत्पादन प्रभावित होने की आशंका फिलहाल नहीं जताई गई है।
रिफाइनरियों को खाली करने की चेतावनी
माना जा रहा है कि यह हमला ईरानी ठिकानों पर अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के जवाब के तौर पर किया गया है। इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सऊदी अरब, यूएई और कतर की कई तेल रिफाइनरियों को खाली करने की चेतावनी दी थी, जिनमें ‘SAMREF’ का नाम भी शामिल था।