चीन का नया कारनामा: 3.5 टन भार के साथ उड़ा दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो ड्रोन 'चांगयिंग-8', आसमान में दिखाई ताकत
China ने एक बड़े और ताकतवर मानव रहित मालवाहक ड्रोन का सफल परीक्षण कर दुनिया का ध्यान खींचा है। यह 3.5 मीट्रिक टन तक सामान ले जाने में सक्षम है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 02:54:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 02:54:43 PM (IST)
चीन का नया कारनामा(फोटो सोर्स -X@SputnikInt)HighLights
- चीन ने 3.5 टन क्षमता वाला कार्गो ड्रोन सफलतापूर्वक टेस्ट किया
- ‘चांगयिंग-8’ की रेंज 3000 किमी, छोटे रनवे से भी उड़ान संभव
- कठिन इलाकों में लॉजिस्टिक्स और सैन्य उपयोग में होगा अहम
डिजिटल डेस्क। China ने एक बड़े और ताकतवर मानव रहित मालवाहक ड्रोन का सफल परीक्षण कर दुनिया का ध्यान खींचा है। यह ड्रोन एक बार में करीब 3.5 मीट्रिक टन तक सामान ले जाने में सक्षम है और इसे अपनी श्रेणी का सबसे बड़ा कार्गो ड्रोन बताया जा रहा है।
'चांगयिंग-8' ने भरी सफल उड़ान
इस ड्रोन का नाम Changying-8 रखा गया है। इसकी परीक्षण उड़ान हेनान प्रांत के झेंग्झौ शांगकियाओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कराई गई, जहां यह करीब 30 मिनट तक हवा में रहा। इस दौरान इसकी उड़ान नियंत्रण प्रणाली, एवियोनिक्स और अन्य तकनीकी पहलुओं का सफल परीक्षण किया गया।
3000 किलोमीटर तक उड़ान की क्षमता
इस ड्रोन को Norinco ने विकसित किया है। ‘चांगयिंग’ का अर्थ होता है “बड़ा बाज”। करीब 17 मीटर लंबा और 25 मीटर विंगस्पैन वाला यह ड्रोन लगभग 3000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है, जो इसे लंबी दूरी के लॉजिस्टिक्स के लिए बेहद उपयोगी बनाता है।
छोटे रनवे से भी भर सकता है उड़ान
इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे उड़ान भरने या उतरने के लिए 500 मीटर से भी कम जगह चाहिए। यानी यह कच्चे या अस्थायी रनवे, पहाड़ी इलाकों और द्वीपों जैसे कठिन क्षेत्रों में भी आसानी से ऑपरेट कर सकता है।
तेजी से लोडिंग की सुविधा
ड्रोन में आगे और पीछे दोनों तरफ लोडिंग दरवाजे दिए गए हैं, जिनकी मदद से लगभग 15 मिनट में 3.5 टन तक माल लादा जा सकता है। इसके अलावा इसके पंखों को भी इस तरह डिजाइन किया गया है कि उन पर अतिरिक्त सामान बांधा जा सके।
भविष्य के ड्रोन विकास को मिलेगी रफ्तार
पहली सफल उड़ान के बाद माना जा रहा है कि चीन अब और ज्यादा उन्नत और बड़े ड्रोन विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। यह तकनीक सैन्य के साथ-साथ आपदा राहत और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी गेमचेंजर साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें- दुनिया के किसी भी कोने में हो पांडा, मालिक सिर्फ चीन! जानिए क्या है ड्रैगन की 'पांडा पॉलिसी'