अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिंड़ी जंग, तालीबान का दावा- पाक के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान ‘टोलो न्यूज’ की रिपोर्ट में दावा किया गया ह ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 10:35:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 11:06:07 AM (IST)
अफगान सीमा पर बड़ा टकराव. डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान ‘टोलो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान सेना ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर गिरा दिया है।
अफगान सेना ने मार गिराया
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि संबंधित विमान अफगान एयरस्पेस में दाखिल हुआ था, जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक जलते हुए विमान के मलबे की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह वही पाकिस्तानी एफ-16 जेट है, जिसे अफगान सेना ने मार गिराया।