क्या थमेगा हॉर्मुज का तनाव? Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी- अपनी चालाकी बंद करे
मध्य पूर्व में रणनीतिक जलमार्ग हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 02:13:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 02:13:15 PM (IST)
ट्रंप ने ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चेतायाHighLights
- ट्रंप ने ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ब्लैकमेल से चेताया
- ईरान कई दशकों की तरह चालाकी दिखा रहा है- ट्रंप
- ईरान से बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है- ट्रंप
वर्ल्ड डेस्क। मध्य पूर्व में रणनीतिक जलमार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि तेहरान इस जलमार्ग को बंद करने की धमकी देकर अमेरिका को ब्लैकमेल करने की कोशिश न करे।
ओवल ऑफिस से जारी बयान में ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले कई दशकों की तरह चालाकी दिखाने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भले ही ईरान ने शुक्रवार को जलमार्ग फिर से खोलने का संकेत दिया हो, लेकिन जब तक तेहरान परमाणु कार्यक्रम सहित किसी व्यापक समझौते पर सहमत नहीं होता, तब तक अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और जल्द ही कोई बड़ा अपडेट मिल सकता है।
ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी
दूसरी ओर, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने पुष्टि की है कि उन्हें पाकिस्तानी सैन्य कमांडर की मध्यस्थता के जरिए अमेरिका के नए प्रस्ताव मिले हैं। ईरान वर्तमान में इन प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है, लेकिन उसने साफ कर दिया है कि वह अपने हितों के मामले में कोई समझौता या नरमी नहीं बरतेगा।
यह भी पढ़ें- 'आपने ही क्लीयरेंस दी थी, अब गोली चला रहे...', होर्मुज में गोलीबारी से मची अफरा-तफरी, SOS ऑडियो आया सामने
ईरान ने अमेरिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से सख्त सैन्य नियंत्रण लागू कर दिया है। ईरानी सैन्य कमान का कहना है कि जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह नहीं हटाता और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही बहाल नहीं करता, तब तक जलमार्ग पर स्थिति 'नियंत्रित' ही रहेगी।