राष्ट्रपति ट्रंप ने घटाया भारत पर लगाया टैरिफ, पीएम मोदी से फोन पर बात करने के बाद झुका अमेरिका
ट्रंप ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को कम करने की घोषणा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस संबंध में पोस्ट किया है। जि ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 11:45:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 07:38:24 AM (IST)
भारत पर लगाया रेसिप्रोकल टैरिफ घटाएगा अमेरिका (फाइल फोटो)HighLights
- भारत पर लगाया रेसिप्रोकल टैरिफ घटाएगा अमेरिका
- राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किया यह पोस्ट
- यूएस रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर देगा
डिजिटल डेस्क: अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को कम करने की घोषणा कर दी गई है। अमेरिकी राष्टपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। भारत से अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले सामानों पर ट्रंप ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसे घटाकर 18 प्रतिशत करने की बात राष्ट्रपति ने कही है।
इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है। इस संबंध में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी जानकारी दी थी। हालांकि राजदूत सर्जियो ने बातचीत के बारे में ज्यादा नहीं बताया था, लेकिन उनके पोस्ट की भाषा ऐसी थी जिससे लग रहा था कि सर्जियो और अमेरिका की बाद बड़ी बात को लेकर उत्साहित हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी यह बात
वहीं अब ट्रंप के पोस्ट के बाद पूरा मामला साफ हो गया है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी को हमेशा की तरह अपना अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा 'आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें ट्रेड, और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करना शामिल है। वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और यूनाइटेड स्टेट्स और वेनेजुएला से बहुत ज्यादा खरीदने पर सहमत हुए।'
![naidunia_image]()
इसके साथ ही ट्रंप आगे अपने पोस्ट में लिखा कि 'इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ़्ते हज़ारों लोग मर रहे हैं! प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते और उनके अनुरोध पर तुरंत प्रभाव से हम यूनाइटेड स्टेट्स और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए, जिसके तहत यूनाइटेड स्टेट्स कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, इसे 25% से घटाकर 18% कर देगा। वे भी इसी तरह यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर को घटाकर जीरो कर देंगे।'