
डिजिटल डेस्क। मिठाइयां सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि किसी देश की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा होती हैं। भारत में जिस तरह रसगुल्ले और घेवर का बोलबाला है, वैसे ही दुनिया के अलग-अलग कोनों में कुछ ऐसी मीठी डिशेज हैं, जिनके बिना वहां का खान-पान अधूरा है। आइए, एक मीठे सफर पर चलते हैं और जानते हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन डेसर्ट्स के बारे में।
कॉफी, कोको और मस्कार्पोन चीज़ (Mascarpone Cheese) के मिश्रण से बना यह डेसर्ट अपनी क्रीमी बनावट के लिए मशहूर है। 60 के दशक में लोकप्रिय हुआ तिरामिसू आज दुनिया भर के कैफे की जान है।
भारत में भी तेजी से मशहूर हो रहा बकलावा मूल रूप से तुर्की की सौगात है। इसमें 'फिलो' (Phyllo) नामक मैदे की कई पतली परतों के बीच ड्राई फ्रूट्स भरे जाते हैं और फिर इसे चाशनी (Sugar Syrup) में डुबोया जाता है।
.png)
जापान का यह पारंपरिक डेसर्ट चिपचिपे चावल (Mochigome) से बनता है। इसे कूटकर एक सॉफ्ट बॉल बनाई जाती है, जिसके अंदर अक्सर आइसक्रीम, बीन पेस्ट या ताजे फलों की फीलिंग होती है।
यह थाईलैंड का सिग्नेचर डेसर्ट है। नारियल के दूध और खजूर की शक्कर में पके हुए चिपचिपे चावलों को ताजे आम (नाम डॉक मॅई वैराइटी) के साथ परोसा जाता है।
यूनाइटेड स्टेट्स का यह क्लासिक डेसर्ट पूरी दुनिया में अपनी रिचनेस के लिए जाना जाता है। क्रीम चीज़, अंडे और शुगर के साथ इसे बेहद सादगी से तैयार किया जाता है, जिसमें वनीला या नींबू का हल्का टच होता है।
ब्रिटेन का यह 'कंफर्ट फूड' एक स्पंज केक है, जिसमें बारीक कटे खजूर होते हैं। इसे गरमा-गरम टॉफी सॉस और वनीला आइसक्रीम के साथ परोसा जाता है।
कस्टर्ड बेस्ड डेसर्ट्स में इसे सबसे 'रिच' माना जाता है। इसकी खासियत इसके ऊपर की कैरेमलाइज्ड शुगर की सख्त परत होती है, जिसे चम्मच से तोड़कर अंदर के ठंडे कस्टर्ड का लुत्फ उठाया जाता है।
चिलचिलाती गर्मी में सिंगापुर का यह ठंडा डेसर्ट जान फूंक देता है। इसमें कोकोनट मिल्क, पाम शुगर और पांडन फ्लेवर वाले हरे नूडल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
यह एक ट्यूब के आकार की क्रिस्पी पेस्ट्री होती है, जिसके अंदर मीठी रिकोटा चीज़ (Ricotta Cheese) भरी जाती है। यह सिसिली द्वीप की पहचान है।
हांगकांग की हर बेकरी में मिलने वाला यह 'एग टार्ट' एक परतदार पेस्ट्री है, जिसके बीच में रेशमी मुलायम कस्टर्ड भरा होता है।
यह भी पढ़ें- World Cancer Day 2026: मध्य प्रदेश में हर 10 में से एक मौत की वजह कैंसर, युवा पीढ़ी तेजी से आ रही चपेट में