अब बारिश में हाथ में छाता पकड़ने की झंझट खत्म, चीन के इंजीनियर ने बनाई 'उड़ने वाली छतरी'
हॉन्गकॉन्ग के इंजीनियर जॉन त्से ने ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर एक ऐसी छतरी तैयार की है, जो बिना किसी मानवीय मदद के अपने मालिक के सिर पर मंडराती रहती है ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 02:34:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 02:34:27 PM (IST)
चीन के इंजीनियर ने बनाई 'उड़ने वाली छतरी'HighLights
- ड्रोन तकनीक पर आधारित है यह उड़ने वाली अनोखी छतरी
- बिना हाथ लगाए यूजर के साथ-साथ चलती है यह स्मार्ट छतरी
- सेंसर्स और कैमरों की मदद से यूजर की लोकेशन ट्रैक करती है तकनीक
डिजिटल डेस्क। हॉन्गकॉन्ग के इंजीनियर जॉन त्से ने ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर एक ऐसी छतरी तैयार की है, जो बिना किसी मानवीय मदद के अपने मालिक के सिर पर मंडराती रहती है। आप जहां भी जाएंगे, यह छतरी आपके साथ-साथ चलेगी और आपको भीगने से बचाएगी।
कैसे काम करती है यह तकनीक?
यह छतरी पूरी तरह से ऑटोनॉमस (स्वचालित) है और इसमें कई आधुनिक सेंसर्स का उपयोग किया गया है...
- डेप्थ कैमरा: इसमें लगा 'टाइम-ऑफ-फ्लाइट डेप्थ कैमरा' यूजर की लोकेशन और दूरी को लगातार ट्रैक करता है।
- स्मार्ट प्रोसेसिंग: एक रसबेरी पाई कंप्यूटर डेटा को प्रोसेस करता है और फ्लाइट कंट्रोलर को मूवमेंट के निर्देश देता है।
- ड्रोन फ्रेम: इसे एक कस्टम ड्रोन फ्रेम पर बनाया गया है, जिसमें फोल्डिंग आर्म्स लगे हैं। उपयोग न होने पर यह एक ट्राइपॉड की तरह सिमट जाती है।
चुनौतियों भरा रहा सफर
जॉन त्से ने इस प्रोजेक्ट को महज दो हफ्तों के लिए शुरू किया था, लेकिन इसे पूरी तरह सफल और ऑटोनॉमस बनाने में उन्हें कई साल लग गए। शुरुआती मॉडल को रिमोट से कंट्रोल करना पड़ता था, लेकिन अब यह तकनीक अपने आप यूजर के सिर पर केंद्रित रहती है। परीक्षण के दौरान यह छतरी तेज बारिश में भी प्रभावी ढंग से काम करती पाई गई।