• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

विदेशी सैलरी का बड़ा सच आया सामने, भारतीय प्रोडक्ट मैनेजर ने शेयर की पे-स्लिप, 2.15 करोड़ की सैलरी का इन-हैंड कैलकुलेशन बताया

जर्मनी में काम करने वाली भारतीय प्रोडक्ट मैनेजर सिमरन खोखा ने स्विटजरलैंड की पे-स्लिप और टैक्स ब्रेकअप साझा किया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 04:34:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 04:34:57 PM (IST)
विदेशी सैलरी का बड़ा सच आया सामने, भारतीय प्रोडक्ट मैनेजर ने शेयर की पे-स्लिप, 2.15 करोड़ की सैलरी का इन-हैंड कैलकुलेशन बताया
जर्मनी में प्रोडक्ट मैनेजर भारतीय महिला ने शेयर की पे-स्लिप (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. स्विटजरलैंड में 180,000 CHF सालाना ग्रॉस पैकेज बताया गया
  2. सारी कटौती के बाद नेट सैलरी करीब 129,144 CHF सालाना बचती है
  3. सोशल कंट्रीब्यूशन और अन्य कटौतियों के बाद आय घटती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश में नौकरी और लाखों-करोड़ों रुपये के सैलरी पैकेज का आकर्षण भारतीय प्रोफेशनल्स के बीच काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर अक्सर यूरोप समेत दूसरे देशों में मिलने वाली बड़ी सैलरी की चर्चा होती है। हालांकि, ग्रॉस पैकेज से टैक्स और सोशल कंट्रीब्यूशन जैसी कटौतियां होने के बाद कर्मचारी के हाथ में कितनी रकम आती है, इसकी तस्वीर अलग हो सकती है। जर्मनी में काम करने वाली भारतीय प्रोडक्ट मैनेजर सिमरन खोखा ने स्विटजरलैंड की एक पे-स्लिप और टैक्स ब्रेकअप शेयर कर इसी अंतर को समझाया है।

180,000 CHF का सालाना पैकेज

सिमरन खोखा ने इंस्टाग्राम पर स्विटजरलैंड की पे-स्लिप और टैक्स ब्रेकअप साझा किया। उनके मुताबिक, स्विटजरलैंड में 180,000 CHF का सालाना ग्रॉस पैकेज भारतीय मुद्रा में करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये के बराबर है। हालांकि, यह पूरी रकम कर्मचारी के बैंक खाते में नहीं पहुंचती।


पहले कटता है सोशल कंट्रीब्यूशन

पे-स्लिप के अनुसार, टैक्स लगाए जाने से पहले सोशल कंट्रीब्यूशन यानी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कटौतियां की जाती हैं। इसके बाद अन्य जरूरी कटौतियों और स्टैंडर्ड डिडक्शन को ध्यान में रखते हुए टैक्सेबल इनकम करीब 156,000 CHF रह जाती है। इसी रकम पर सरकार की ओर से टैक्स लगाया जाता है।

तीन स्तरों पर लगता है टैक्स

सिमरन के मुताबिक, स्विटजरलैंड में टैक्स की व्यवस्था तीन अलग-अलग स्तरों पर होती है। पे-स्लिप में दिए गए ब्रेकअप के आधार पर 180,000 CHF के सालाना पैकेज पर कुल टैक्स करीब 33,354 CHF बताया गया है।

हर महीने करीब 13 लाख रुपये इनहैंड

सभी टैक्स और सोशल फंड्स की कटौती के बाद शुरुआती 180,000 CHF पैकेज में से करीब 129,144 CHF सालाना नेट सैलरी बचती है। यानी कर्मचारी को हर महीने लगभग 10,762 CHF इनहैंड मिलते हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 13 लाख रुपये प्रति माह बैठती है।

View this post on Instagram

A post shared by Simran Khokha | Helping you get HIRED in Europe & Asia (@simran.khokha)

शहर और इलाके के हिसाब से बदल सकते हैं नियम

सिमरन ने पे-स्लिप साझा करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि विदेश में नौकरी के दौरान टैक्स और अन्य कटौतियों के नियम हर शहर और इलाके में अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी विदेशी नौकरी के ग्रॉस पैकेज को सीधे इनहैंड सैलरी मानना सही नहीं है।